हरियाणा के किसानों की मौज! हिसार खरीफ मेले में CM सैनी ने कर दिया ये सबसे बड़ा ऐलान

 

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित खरीफ कृषि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएम ने प्रदेश के किसानों को उन्नत खेती की नई राह दिखाई। इसी कड़ी में उन्होंने 11 करोड़ 67 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से गोकुलपुरा में बनकर तैयार हुए मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया।

करीब 64 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक अनुसंधान केंद्र का मुख्य फोकस प्रदेश में बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की नई और उन्नत किस्में तैयार करने पर होगा।

जलवायु परिवर्तन के दौर में 'क्लाइमेट-स्मार्ट कृषि' पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों से हटकर नई तकनीक अपनाने का वक्त आ गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ईजाद की गई आधुनिक मशीनों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ये यंत्र न केवल खेती को आसान बना रहे हैं बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाले खर्च के बोझ को भी काफी हद तक कम रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन अत्याधुनिक कृषि मशीनों और नई बीज तकनीकों के जमीनी स्तर पर इस्तेमाल से खेती पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बन रही है। इस पूरी कवायद के पीछे सरकार और कृषि विभाग का सीधा मकसद है कि राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करना है।