सिरसा में इन  76 किसानों के लिए निकाला ट्रैक्टरों का ड्रा

 

सिरसा,  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रेक्टरों का ड्रा निकाला गया। विभाग को मिले कुल 1220 आवेदनों में से 76 ट्रैक्टरों के लिए ड्रा निकाला गया। ड्रॉ प्रक्रिया सीटीएम अजय सिंह की अध्यक्षता में पूरी की गई।

 

इस दौरान उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह, एएई विजय जैन, एलडीएम संजीव गर्ग, केवीके डीएस जाखड़, सीआईसीआर अमरजीत सिंह, प्रगतिशील किसान राजा राम, एसएचजी विमला सींवर सहित आवेदक किसान उपस्थित थे।

 


सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के पोर्टल पर कुल 1220 किसानों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों में से पात्र लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ द्वारा किया गया।

 

 

लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया लघु सचिवालय के सभागार में नगराधीश अजय सिंह की अध्यक्षता में की गई।