तिलहन स्कीम के तहत चोपटा के गांव कागदाना और माखोसरानी में मूंगफली बीज वितरण 15 जून को, किसान उठाएं लाभ

 

नाथूसरी चोपटा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित तिलहन योजना के तहत खंड नाथूसरी चोपटा के गांव कागदाना और माखोसरानी में मूंगफली की खेती करने वाले किसानों को 15 जून 2026 (सोमवार) को मूंगफली का बीज वितरित किया जाएगा।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीज वितरण वैल्यू चेन पार्टनर सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। गांव कागदाना में पाइकम मिल्ड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से डॉ. महेंद्र (बीटीएम), मदन (एटीएम) एवं कृषि विभाग के कृषि प्रवेक्षकों की निगरानी में बीज वितरण किया जाएगा। 

वहीं गांव माखोसरानी में सुरेरां किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से डॉ. होशियार सिंह (एटीएम), रविंद्र (एटीएम) तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की देखरेख में किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। 

योजना के तहत प्रत्येक किसान को 60 किलोग्राम मूंगफली प्रदान की जाएगी। किसान को प्राप्त मूंगफली को अपने नजदीकी ग्राउंडनट शेलिंग प्लांट से छिलवाकर बीज तैयार करना होगा और उसके बाद अपने खेत में बिजाई करनी होगी।

बीज प्राप्त करने के लिए किसान का स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही किसान को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, फसल पंजीकरण की प्रति तथा शपथ पत्र जमा करवाना होगा। कृषि विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग (जनरल) एवं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के पात्र किसानों को दिया जाएगा। 

यह भी पढेंः चौपटाः कृषि विशेषज्ञों ने बताया कपास और धान फसलों को कीटों व रोगों का कब होता है सबसे ज्यादा खतरा और कैसे करें बचाव

बीज वितरण के बाद कृषि विभाग के अधिकारी खेतों का निरीक्षण कर बिजाई की जांच भी करेंगे। विभाग ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर योजना का लाभ अवश्य उठाएं। 

मुख्य बातें: बीज वितरण तिथि : 15 जून 2026 (सोमवार) स्थान : कागदाना एवं माखोसरानी फसल : मूंगफली बीज : 60 किलोग्राम आवश्यक दस्तावेज : आधार कार्ड, फसल पंजीकरण, शपथ पत्र पात्र किसान : जनरल एवं एससी वर्ग बीज वितरण के बाद कृषि विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।