सिरसा। धान की सीधी बिजाई मशीन अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन ।
किसान को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन करना होगा।
Updated: Jun 13, 2025, 16:57 IST
ट्रैक्टर की वैध आरसी और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।
Chopta plus: कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में धान की सीधी बिजाई मशीन (डीएसआर) के अनुदान के लिए 50 मशीनों का आबंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि डीएसआर मशीन पर अधिकतम 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
स्कीम के दिशानिर्देशों अनुसार अनुदान लेने के लिए किसान के नाम ट्रैक्टर की वैध आरसी और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। साथ ही, किसान ने पिछले 3 साल में डीएसआर मशीन पर अनुदान न लिया हो।
उन्होंने बताया कि पात्र किसान को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन करना होगा। किसान अधिक जानकारी के लिए जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों या कार्यालय सहायक कृषि अभियंता सिरसा में किसी भी कार्यदिवस सुबह नौ से शाम पाँच तक संपर्क कर सकते हैं।