सिरसा के किसानों के लिए जरूरी खबर: 15 अप्रैल तक खुला e-Kshatipurti portal, फटाफट दर्ज कराएं फसल का नुकसान
सिरसा: जिले में बीते दिनों ओलावृष्टि और भारी बारिश से रबी फसल 2025-26 को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को राहत देते हुए अब ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। किसान 15 अप्रैल तक पोर्टल पर जाकर अपनी खराब हुई फसल का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सिरसा के उप-निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर पोर्टल खोला गया है। इसके साथ ही सिरसा, डबवाली और कालांवाली के तहसीलदारों ने भी अपनी रिपोर्ट में खेतों में हुए नुकसान की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: हSirsa News: जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, मशरूम की खेती पर मिल रही 85% सब्सिडी, जाने कैसे उठाएं योजना का लाभ
सिरसा में किन गांवों की फसलों को नुकसान हुआ है?
राजस्व विभाग की सूची के अनुसार, जिले की तीन तहसीलों के गांव बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें कालांवाली तहसील के गदरणा और तारुआना गांव शामिल हैं। इसी तरह, डबवाली तहसील के जोगेवाला, फूल्लो और हेबुआना गांव के किसान भी नुकसान की चपेट में आए हैं।
इसके अलावा, सिरसा तहसील के भरोखां और बरूवाली-1 गांव के खेतों में भी ओलावृष्टि का साफ असर दिखा है। प्रशासन ने इन सभी गांवों के किसानों से अपील की है कि वे 15 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का सही विवरण दर्ज करवाएं ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रबी फसल नुकसान दर्ज करने की आखिरी तारीख क्या है?
किसान अपनी खराब हुई फसल का पूरा ब्योरा 15 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
सिरसा जिले में किन तहसीलों में ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है?
कृषि विभाग और तहसीलदारों की रिपोर्ट के मुताबिक सिरसा, डबवाली और कालांवाली तहसीलों के गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।