किसानों की किस्मत बदलेगी मूंग की ये किस्म, मात्र 60 दिनों में देगी 9 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार
मूंग की नई उन्नत किस्म 'स्टार 444' ने किसानों द्वारा काभी पसंद की जा रही है। यह किस्म कम समय में अधिक पैदावार देने के साथ-साथ बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित इस किस्म को भारत की विविध कृषि परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया गया है। मात्र 60 से 62 दिनों में पककर तैयार होने वाली यह किस्म खरीफ और ग्रीष्म दोनों मौसमों में उगाई जा सकती है। स्टार 444 की खासियत यह है कि यह प्रति एकड़ 7 से 9 क्विंटल तक की बंपर पैदावार देती है और पीला मोजेक वायरस जैसी गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित है।
कम समय में तैयार, अधिक मुनाफा
स्टार 444 किस्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कम अवधि है। बुवाई के बाद मात्र 60 से 62 दिनों में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इससे किसानों को फसल की कटाई के बाद अगली फसल की बिजाई के लिए काफी समय मिल जाता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, प्रति एकड़ 2 से 3 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन से किसानों को 25,000 से 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। सही देख-रेख और खाद-पानी के साथ यह वैरायटी 7 से 9 क्विंटल प्रति एकड़ तक की पैदावार दे सकती है।
रोगों से लड़ने की ताकत
स्टार 444 किस्म को बीमारियों के खिलाफ मजबूत बनाया गया है। यह किस्म 'पीला मोजेक वायरस' और अन्य आम बीमारियों के प्रति काफी सहनशील है, जिससे दवाई का खर्चा कम होता है। इससे फसल स्वस्थ रहती है और पैदावार पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। किसानों को रासायनिक उपचार पर कम निर्भर रहना पड़ता है, जिससे लागत में कमी आती है।
शानदार दाना और मजबूत पौधा
इस किस्म का दाना मध्यम बड़ा और एकदम चमकदार हरा होता है, जिससे मंडी में भाव भी अच्छा मिलता है। इसके पौधे सीधे और मजबूत होते हैं, जो गिरते नहीं हैं और फलियां गुच्छों में लगती हैं। स्टार एग्री STAR 444 मूंग के बीज विशेष रूप से भारत की विविध कृषि परिस्थितियों के अनुसार विकसित किए गए हैं, जो उत्कृष्ट अनुकूलनशीलता प्रदान करते हैं।
दोहरे मौसम के लिए उपयुक्त
स्टार 444 अच्छी जल निकासी वाली दोमट से बलुई-दोमट मिट्टी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है और इसे खरीफ और ग्रीष्म दोनों मौसमों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। इसकी आसान खेती, अच्छा अंकुरण और नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता इसे फसल चक्र प्रणालियों के लिए आदर्श विकल्प बनाती है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है।
किसानों की पहली पसंद
पिछले चार वर्षों में, स्टार 444 ने भारतीय किसानों के बीच एक मजबूत पहचान और विश्वसनीयता स्थापित की है। इसकी बेजोड़ उत्पादकता और रोगों के प्रति अद्वितीय सहनशीलता ने इसे मूंग की सबसे पसंदीदा किस्म बना दिया है। किसानों ने इस किस्म को अपनाया है क्योंकि यह उन्हें न केवल अधिक उत्पादन प्रदान करती है बल्कि बाजार में बेहतर मूल्य भी सुनिश्चित करती है।