सावन का महीना कब से शुरू होगा, जानियें सावन का पहला सोमवार कब है।
सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।
Chopta plus: सावन के महीने का हिंदू धर्म में धार्मिक महत्व बहुत खास माना गया है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन का आरंभ इस बार 11 जुलाई से है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन के सभी सोमवार का व्रत रखने का खास महत्व शिव पुराण में माना जाता है।
इस व्रत को करने से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और इसके प्रभाव से आपके जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ती है और ग्रहों की दशा में सुधार होता है। तो आइए जानते हैं सावन के महीने का खास महत्व और देखते हैं सावन में इस बार कुल कितने सोमवार पड़ेंगे और जानें सभी की तिथियां।
शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है और इस महीने में वे सच्चे मन से अपने आराध्य देवता की पूजा करके उनके प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है।
सोमवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से शादीशुदा जीवन खुशहाल रहता है और साथ ही, कुंवारी लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत बहुत खास होता है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से पूरे साल की पूजा का फल मिलता है। लोग सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और बेलपत्र चढ़ाते हैं। ऐसा करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और मनचाही इच्छा पूरी होती है।
सावन 2025 का महीना कब से कब तक
पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा। इस बार सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और यह महीना 9 अगस्त को खत्म होगा। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है और भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे।
सावन के सभी सोमवार की डेट
सावन का पहला सोमवार : 14 जुलाई को
सावन का दूसरा सोमवार : 21 जुलाई को
सावन का तीसरा सोमवार : 28 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार : 04 अगस्त को
सावन सोमवार का महत्व सावन सोमवार का व्रत बहुत खास होता है। शिव पुराण के अनुसार, इसे करने से किस्मत चमकती है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। लोग सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए भी यह व्रत रखते हैं। सावन में शिवजी की पूजा करने से ग्रहों का अच्छा फल मिलता है और सारे दोष दूर हो जाते है। जो लोग हर दिन पूजा नहीं कर पाते, उन्हें सावन सोमवार को जरूर पूजा करनी चाहिए और व्रत रखना चाहिए