हरियाणा  आईटीआई संस्थानों में 30 तक ले सकते हैं दाखिला

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली रिक्त सीटों पर दाखिल के लिए प्रक्रिया जारी है।
 
दाखिले की प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी।

  Haryana iti: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों समेत हरियाणा  राज्य के आईटीआई संस्थानों में सत्र 2025-26 एवं 2025-27(दो वर्षीय) व्यवसायों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी  है। इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह अंतिम अवसर 30 तक अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।

 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली रिक्त सीटों पर दाखिल के लिए प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया चार राउंड की काउंसिलिंग होने के बाद शुरू की गई। पहले दिन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में रिक्त सीटें दर्शाई गई। अब विद्यार्थी जिस भी संस्थान में रिक्त सीट है वहां ऑनलाइन फार्म भरकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

दाखिले की प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसलिए जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले से वंचित रह गए हैं वे दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। ऑन द स्पॉट दाखिल के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त  कर दी गई है।

संस्थान स्तर पर दाखिला सांय 5 बजे तक किया जाएगा। दाखिला फीस जमा करवाने के लिए पोर्ट 30 को रात्रि 11 बजकर 59 बजे तक खुला रहेगा।

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज : दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें प्रार्थी के आठवीं, 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक लाना होगा।