नाथूसरी चौपटा में ग्राम पंचायत के सहयोग से चलाया  विशेष सफाई अभियान

भट्टू रोड़, नोहर रोड़ , भादरा रोड़ व सिरसा रोड़  चाराें मार्गों पर जेसीबी की मदद से उठाया गया कचरा
 

नाथूसरी चौपटा। नाथूसरी चौपटा में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ग्राम पंचायत नाथूसरी कलां के सहयोग से दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चौपटा के प्रमुख मार्गों भट्टू रोड़, नोहर रोड़ , भादरा रोड़ व सिरसा रोड़ से कचरे के ढेरों को साफ किया गया, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

यह जानकारी देते हुए वार्ड नं. 1 के पंच प्रेम कुमार महता ने बताया कि सोमवार को सफाई कर्मचारियों द्वारा चौपटा के भट्टू रोड़ व नोहर रोड़ पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़कों किनारे जमा कचरे और मिट्टी को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला गया। इससे पहले रविवार को भादरा रोड़ व सिरसा रोड़ पर भी इसी प्रकार व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया था। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से सड़कों को चकाचक किया।

इस सफाई अभियान के सफल होने पर वार्ड नं. 1 के पंच प्रेम कुमार महता ने स्थानीय लोगों व दुकानदारों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य और क्षेत्र की पहचान के लिए बेहद जरूरी है। ग्राम पंचायत अपने स्तर पर साफ-सफाई करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, लेकिन इसमें हर नागरिक का सहयोग अनिवार्य है। सभी ग्रामवासी और दुकानदार अपने आसपास सफाई रखें, कचरा सड़कों पर न फेंके और नाथूसरी चौपटा को एक 'क्लीन चौपटा' (स्वच्छ चौपटा) बनाने में प्रशासन व पंचायत का पूरा सहयोग करें। 

इस दौरान  रामसिंह सिंह कासनियां, बलबीर ड्राइवर सहित भूप सिंह, जगदीश, रमेश, सुखबीर सफाई कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रमदान कर इस कार्य को सफल बनाया।