घर से पौने तीन लाख रुपये नकद और 20 ग्राम सोने और एक किलोग्राम चांदी की ज्वेलरी लेकर महिला प्रेमी संग फरार

 

हरियाणा के हथीन उपमंडल के थाना उटावड क्षेत्र स्थित गांव आलीमेव से एक महिला ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गई। उटावड थाना पुलिस ने बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है। 

गांव आलीमेव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मस्जिद में इमाम का काम करता है। उसका निकाह साल 2017 में हुआ था और दो बच्चे है। बीती 17 जुलाई को गांव आलीमेव निवासी सलीम उर्फ सल्ली उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घर से जाते समय महिला दो लाख 76 हजार रुपये नकद व 20 ग्राम गोल्ड और एक किलोग्राम

हरियाणा की अन्य खबरें

फतेहाबाद के होटल में भट्टू कलां के युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

जमाल के राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र ने अध्यापक की गर्दन पर पेचकस से किए कई वार

चांदी साथ ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।