95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आरजू प्रथम, एनसीएम स्कूल कागदाना के बारहवीं का परिणाम रहा शानदार 

12 छात्रों ने 90 प्रतिशत  से अधिक अंक
 

चोपटा प्लस  : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में एनसीएम स्कूल कागदाना ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आरजू प्रथम, एनसीएम स्कूल कागदाना के बारहवीं का परिणाम रहा शानदार  संतोष देयड 94 प्रतिशत अंक द्वितीय स्थान,आस्था गिगोरानी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर रही

एनसीएम स्कूल कागदाना से इस वर्ष कुल 106 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी और यह गर्व की बात है कि सभी 106 विद्यार्थी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। 

विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा रही आरजूजो गांव जोगीवाला निवासी श्री रघुवीर सिंह की पुत्री है। आरजू ने आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर रही संतोषजो गांव देयड निवासी श्री होशियार सिंह की पुत्री है। संतोष ने साइंस संकाय में 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। तीसरे स्थान पर रही आस्थागांव गिगोरानी निवासी श्री विजेंद्र की पुत्रीजिसने आर्ट्स संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और भी ऊंचाई दी। वहीं 85 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 31 विद्यार्थी और 80 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 57 विद्यार्थी रहे। यह आँकड़े विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता और विद्यार्थियों की लगन को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

 

विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल है। एनसीएम स्कूल कागदाना स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधक समिति ने समस्त शिक्षकगणअभिभावकों और विद्यार्थियों को इस शानदार परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।