चोपटा क्षेत्र से बड़ी खबर तरकावाली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की राशि भी बरामद की
 
ट्रैप लगाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया

 

 

चोपटा। चोपटा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सिरसा ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी सिरसा टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तरकावाली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

 

जानकारी के अनुसार गांव के डिपो होल्डर ने एसीबी को शिकायत दी थी  शिकायत की सत्यता जांचने के लिए एसीबी टीम ने योजना बनाई और ट्रैप लगाकर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की राशि भी बरामद की, जिसके बाद आरोपी निरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है और एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सिरसा एसीबी ने हाल के दिनों में लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर शिकंजा कसते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी उसी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत विभाग ने जिले में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है।

एसीबी अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कार्य में यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।