नाथुसरी चौपटा में नए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) डॉ. स्टालिन सिद्दार्थ सचदेवा ने पद ग्रहण करने के बाद किया ब्लॉक परिसर का निरीक्षण। 

पंचायतराज के कार्यों में लाई जाएगी पुर्ण पारदर्शिता, ग्राम पंचायतों में सम्मान रुप से होंगे विकास कार्य
 
मनरेगा योजना में पुर्ण पारदर्शिता के साथ विकासपरक कार्य करवाए जाएंगे।

चोपटा.  पंचायत समिति कार्यालय में नए बीडीपीओं के पद पर डॉ. स्टालिन सिद्दार्थ सचदेवा को लगाया गया हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद   ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में उबड़-खाबड़ पड़े सरिये, ईंटों व कचरों को हटवाने का कार्य उन्होंने युद्ध स्तर पर शुरू करवाया।

कार्यालय में बैशुमार कचरें की भरमार थी जिसे नए बीडीपीओं ने कार्यभार ग्रहण करते ही बड़े स्तर पर साफ सफाई का कार्य शुरू करवाया।

उन्होंने बताया कि उनका मुख्य ध्यान सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने और जन समस्याओं का समाधान तत्परता से करने का रहेगा।

मनरेगा योजना में पुर्ण पारदर्शिता के साथ विकासपरक कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाने का उनका विशेष प्रयास रहेगा। नए BDpO ने कार्यभार संभालने के बाद, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।