फतेहाबाद के होटल में भट्टू कलां के युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
फतेहाबाद । शहर के सिरसा रोड स्थित एक होटल में युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवन लीला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र सूरजा राम निवासी भट्टू कलां के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवीण रोजाना उक्त होटल में आता था और कमरा किराये पर लेकर शाम के समय वापस चला जाता था। मंगलवार को वह होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिससे होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
आपके लिए हरियाणा की अन्य खबरें
हरियाणा की आईटीआइ होंगी अपग्रेड, 2892 करोड़ की पीएम-सेतु योजना को मंजूरी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।