हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा 18 मई से शुरू,यह रहेगा शेड्यूल 

यह रेल सेवा न केवल उकलाना और बरवाला को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ेगी।
 
उकलाना और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा 18 मई से शुरू होने जा रही है।


हिसार क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उकलाना और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा 18 मई से शुरू होने जा रही है। उकलाना स्टेशन अधीक्षक हरि भजन लूना ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 64563/64564 अम्बाला-अम्ब अंदौरा-अम्बाला ईएमयू रेलगाड़ी को रायपुर (हिसार) तक विस्तारित कर दिया है। यह रेल सेवा न केवल उकलाना और बरवाला को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ेगी।


*समय सारणी *
यह ट्रेन रायपुर हरियाणा से रात 2:25 बजे रवाना होगी और बरवाला (2:43 बजे), उकलाना (2:58 बजे), जाखल (3:40-3:50 बजे), नरवाना (4:20-4:35 बजे), कैथल (5:00 बजे), कुरुक्षेत्र (5:45-6:00 बजे), अम्बाला (7:20-7:30 बजे), चंडीगढ़ (8:55-9:03 बजे), मोहाली (9:16 बजे), रोपड़ (10:26 बजे), नंगल डैम (11:35 बजे), ऊना हिमाचल (11:58 बजे) होते हुए दोपहर 12:40 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।


वापसी
वापसी में यह ट्रेन अम्ब अंदौरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और ऊना हिमाचल (3:28 बजे), नंगल डैम (4 बजे), रोपड़ (5:02 बजे), मोहाली (6:01 बजे), चंडीगढ़ (6:25-6:35 बजे), अम्बाला (7:25-7:35 बजे), कुरुक्षेत्र (8:15-8:20 बजे), कैथल (8:56 बजे), नरवाना (9:50-9:55 बजे), जाखल (11:15-11:20 बजे), उकलाना (11:56 बजे), बरवाला (12:18 बजे) होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर हरियाणा पहुंचेगी।