Gold-Silver Price : 24 घंटे में 85 हजार टूट गई चांदी, सोना भी औंधे मुंह गिरा
क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?
सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप, निवेशकों और व्यापारियों में बढ़ी चिंता
Gold-Silver Price News:
सोने-चांदी के बाजार में शुक्रवार को ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों और सर्राफा व्यापारियों को चौंका दिया। बीते कई दिनों से लगातार रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं में अचानक जोरदार गिरावट देखने को मिली। महज 24 घंटे के भीतर चांदी करीब 85,000 रुपये टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में भी 25,000 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर चांदी में ऐतिहासिक गिरावट
MCX पर गुरुवार शाम तक मार्च वायदा में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें जबरदस्त बिकवाली शुरू हो गई। दोपहर करीब 3:30 बजे चांदी का भाव करीब 65,000 रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये प्रति किलो तक आ गया।
इस तरह सिर्फ 24 घंटे में चांदी की कीमत में करीब 85 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि कुछ ही हफ्तों में चांदी 3 लाख से 4 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
सोना भी नहीं बच पाया गिरावट से
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी टूट देखने को मिली। गुरुवार 29 जनवरी को सोना वायदा बाजार में 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था, लेकिन शुक्रवार को यह गिरकर 1,67,406 रुपये पर आ गया। यानी एक ही दिन में सोने के भाव में करीब 25,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
Gold-Silver Price घरेलू बाजारों में असर
इस भारी गिरावट का असर देशभर के सर्राफा बाजारों के साथ-साथ राजधानी जयपुर में भी साफ दिखाई दिया। जानकारों के अनुसार, बाजार में इस समय भारी अस्थिरता बनी हुई है, जिसके चलते खरीदारी लगभग ठप हो गई है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही खरीद-बिक्री कर रहे हैं।
क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?
Gold-Silver Priceबाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली (Profit Booking) का नतीजा है। लगातार तेजी और नए रिकॉर्ड बनने के बाद निवेशकों ने मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिकवाली शुरू कर दी।
इसके साथ ही बिकवाली बढ़ते ही शॉर्ट सेलर्स भी सक्रिय हो गए, जिससे खासकर चांदी में गिरावट और तेज हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं के कमजोर रुख का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।
डॉलर की मजबूती ने बढ़ाया दबाव
डॉलर में मजबूती और वैश्विक स्तर पर कुछ भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों से भी सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा। अमेरिकी राजनीति और फेडरल रिजर्व को लेकर अनिश्चितता कम होने की उम्मीद ने सुरक्षित निवेश की मांग को कमजोर किया।
ETF निवेशकों की बढ़ी चिंता
सोने-चांदी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट का असर Gold और Silver ETF पर भी पड़ा है। बाजार में ETF कीमतों में 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि यह गिरावट अस्थायी है या आगे और कमजोरी देखने को मिलेगी।
Gold Silver Price Crash, Gold Price Today, Silver Price Today, MCX Gold Silver News, Sone Chandi Ka Bhav, Gold Silver Rate Crash, Bullion Market News, Jaipur Sarrafa Bazar, Commodity Market News