हरियाणाः जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, फतेहाबाद और झज्जर सहित कई जिलों के DIPRO बदले

हरियाणा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में तीन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। दिनेश कुमार को फतेहाबाद से झज्जर का डीआईपीआरओ नियुक्त किया गया है। उप निदेशक अमित पंवार अब रेवाड़ी से फतेहाबाद जाकर कार्यभार संभालेंगे। वहीं गुरुग्राम के डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार को रेवाड़ी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला जनसंपर्क अधिकारियों (DIPRO) के तबादले किए हैं। विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने 2 जून 2026 को इन तबादलों के आधिकारिक आदेश जारी किए। इन आदेशों की प्रति 4 जून 2026 को सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई है।

किस अधिकारी को मिला कौन सा जिला?

सरकारी आदेश के अनुसार उप निदेशक अमित पंवार को रेवाड़ी से फतेहाबाद भेजा गया है। वह फतेहाबाद में डीआईपीआरओ का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले फतेहाबाद में नियुक्त डीआईपीआरओ दिनेश कुमार का तबादला झज्जर कर दिया गया है।

इसके अलावा गुरुग्राम के डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार को एक और जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपने वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ रेवाड़ी के डीआईपीआरओ का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।