वाल्मीकि जयंती पर CM नायब सैनी ने किए बड़े-बड़े ऐलान, युवाओं की नौकरी से लेकर मकान तक पर कही बड़ी बात

 

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बताया कि हरियाणा पुलिस भर्ती में वाल्मीकि समाज के 604 युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने हिसार में निर्माणाधीन वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और छात्रावास जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

 गरीब परिवारों को मकान और प्लॉट देने पर जोर

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन परिवारों के पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं।

 अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए आयोगों का गठन

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति के अधिकारों की सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग तथा हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता, करुणा और आत्मसम्मान का संदेश देती हैं। सरकार अगले वर्ष जयंती समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, मेयर श्याम लाल बंसल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।