HBSE Result 2025 Live: आज आएगा 12वीं बोर्ड का Result, जानें कैसे देख सकेंगे पूरा रिजल्ट.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज आएगा, जबकि 10वीं क्लास का परिणाम 15 मई को जारी होगा। परिणाम दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
इस बार सीबीएसई के नतीजों से पहले ही हरियाणा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
22 जिलों में बनाए गए अंकन केंद्र
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया है,कि बोर्ड ने 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए थे। इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र रहे।
दस बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे बोर्ड अध्यक्ष
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसमें 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज आएगा। सुबह दस बजे के बाद बोर्ड परिणाम जारी करेगा। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।