लाडो लक्ष्मी योजना : हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू होंगे, इन महिलाओं को मिलेगा लाभ, सीएम सैनी की घोषणा
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 : हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि 25 सितंबर 2025 से राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। इस योजना का नाम लाडो लक्ष्मी योजना रखा गया है। सरकार ने इसके लिए पिछले बजट में 5,000 करोड़ रुपए का फंड मंजूर कर दिया है।
CM सैनी ने बताया कि 25 सितंबर तक 23 या उससे ज्यादा उम्र की अविवाहित या विवाहित, दोनों तरह की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरुआत में 1 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को रुपए दिए जाएंगे। एक परिवार में 3 महिलाएं दायरे में आईं तो सभी को इसका फायदा मिलेगा।
पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को अलग से रुपए नहीं दिए जाएंगे। हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका भी लाभ मिलेगा। महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
सीएम ने इस योजना का क्राइटेरिया बताते हुए कहा, 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
सीएम ने कहा- इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
सीएम ने कहा- पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होने चाहिए।
इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।
पेंशन वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा
सीएम सैनी ने कहा- सरकार द्वारा पहले से महिलाओं की वित्तीय मदद के लिए 9 स्कीमें चलाई जा रही हैं। जिन्हें पहले से पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इन महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा
सीएम सैनी ने कहा- स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं), सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से ही पेंशन मिल रही है। इन महिलाओं को इस योजना का भी अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
20 लाख महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ
सीएम ने बताया, जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हों जाएंगी। जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। हमारा अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
एक हफ्ते में नोटिफिकेशन, एप पर आवेदन
सीएम सैनी ने बताया कि आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हम न केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे, इस योजना का एक ऐप भी लॉन्च करेंगे। इस ऐप के जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। हर संभावित पात्र महिला को हम SMS करेंगे कि आप उस ऐप पर आवेदन कर दें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।
सीएम ने कहा- विकसित भारत में महिलाओं की अहम भूमिका
सीएम सैनी ने आगे कहा- प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए हैं, जिनमें महिलाओं की अहम भूमिका होने वाली हैं। महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नित्य नई योजनाएं लागू कर रही है।
हमारा संकल्प पत्र गीता के समान
सीएम सैनी ने कहा- हमारी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था उसे हम गीता के समान मानते हैं। संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे हमारी सरकार लगातार वादे पूरे कर रही है। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, विपक्ष घोषणापत्र को सरकार में आते ही भूल जाती है।
आवेदन प्रक्रिया – Lado Lakshmi Yojana Apply Online
सरकार जल्द ही इस योजना का मोबाइल एप लॉन्च करेगी।
सभी पात्र महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा।
गांव की पंचायतों और वार्ड स्तर पर सूची जारी की जाएगी।
ग्राम सभा और वार्ड सभा में लोग इस पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
पात्र महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
FAQs : हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025
Q1. लाडो लक्ष्मी योजना कब से शुरू होगी?
👉 यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
Q2. इस योजना का मासिक लाभ कितना है?
👉 पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।
Q3. कौन सी महिलाएं पात्र होंगी?
👉 23 साल या उससे अधिक उम्र की विवाहित और अविवाहित महिलाएं, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख से कम है।
Q4. क्या पेंशन पाने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी?
👉 नहीं, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं को अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा, सिवाय गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं के।
Q5. आवेदन कैसे करना होगा?
👉 सरकार एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी, जिसके जरिए पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना, Haryana Lado Lakshmi Yojana, महिलाओं को 2100 रुपए, हरियाणा सरकारी योजना 2025, CM Nayab Saini schemes for women, हरियाणा महिला कल्याण योजना