महिला मंडली ने बाबा सरसाईनाथ मंदिर में मनाया होली महोत्सव। 

इस दौरान फूलों  से होली खेली गई और प्रसाद ग्रहण किया।
 
जब भी कोई धार्मिक अनुष्ठान हो हमें दान पुण्य भी करना चाहिए।

सिरसा। बाबा सरसाईनाथ मंदिर में महिला मंडली की ओर से होली महोत्सव मनाया गया। इस दौरा महिलाओं ने भजन गाकर बाबा सरसाईनाथ की महिमा का गुणगान किया। महिलाओं ने इस दौरान पूजा अर्चना भी की और बाबा के भजनों पर जमकर झूमीं।

इस दौरान फूलों  से होली खेली गई और प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं का कहना है कि हमें अपने व्यस्त जीवन में धार्मिक कार्यों के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है। इसी बहाने कुछ सामाजिक कार्य भी हो जाते हैं।

जब भी कोई धार्मिक अनुष्ठान हो हमें दान पुण्य भी करना चाहिए। दान पुण्य का फल बाबा सरसाईनाथ हमें जरूरत देते हैं। गौरतलब है कि बाबा सरसाईनाथ मंदिर में हर मंगलवार को मंदिर की महिला मंडली द्वारा सुन्दरकांड का पाठ किया जाता है।