हरियाणा में करंट से युवक की मौत, हरियाणा रोडवेज ने कई रूट किए बंद
हरियाणा में आज हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार सुबह फरीदाबाद में बारिश हुई। इसके अलावा हिसार, कैथल, सोनीपत में भी बादल छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञान के मुताबिक केंद्र, चंडीगढ़ ने आज अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
कल से 2 दिन से लिए तेज बारिश का अलर्ट है। मानसून सीजन में हरियाणा में अभी तक सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।
सोनीपत जिले में गोहाना के चौधरी देवीलाल शुगर मिल, आहुलाना में एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवक बारिश के दौरान टपक रही छत पर पॉलिथीन से ढकने के लिए चढा तो वहां नंगी तार होने से करंट लगा है। 21 साल का मजदूर मौसम यूपी के गांव नगीना, जिला बिजनौर का रहने वाला था।