Haryana News: नूंह में फेरों से पहले उड़े परिवारों के होश, शादी से ठीक पहले युवक-युवती रहस्यमयी ढंग से लापता

नूंह: 19 को होनी थी शादी, घर से गायब हुआ दूल्हा, दूसरी तरफ जेवर लेकर युवती लापता
 
 

नूंह। जिले के थाना रोजका मेव क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शादी से पहले एक युवक और एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। गांव मेहरका ईण्डरी निवासी कबीर ने अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दी है, जिसमें उसने बताया कि घर से करीब एक किलो चांदी के जेवरात और 2 लाख 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। वहीं दूसरे मामले में गांव उदाका निवासी साबीर ने अपनी शादी से सात दिन पहले घर छोड़ दिया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

दोनों ही मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रोजका मेव पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस दोनों लापता युवक-युवती की तलाश में जुट गई है और घर के अंदरूनी कलह से लेकर बाहरी लोगों के संपर्क तक, हर एंगल पर पड़ताल कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला गांव मेहरका का है, जहां कबीर की बहन 13 या 14 अप्रैल की रात को घर से बिना बताए गायब हो गई। उसने बताया कि रात करीब 10 बजे सभी लोग घर का दरवाजा बंद कर सो गए थे, लेकिन सुबह करीब 7 बजे लड़की अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दूसरा मामला गांव उदाका का है, जहां जैकम पुत्र नसरूदीन ने शिकायत दी कि उसका बेटा साबीर (23 वर्ष) 12 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे से घर से गायब है। साबीर की शादी 19 अप्रैल को तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।

दोनों ही मामलों में परिजनों ने किसी प्रेम प्रसंग या पारिवारिक कलह से इनकार किया है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है। थाना रोजका मेव के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही लापता युवक-युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

हरियाणा में 16 अप्रैल को प्रदेशव्यापी धरने का ऐलान, जाने क्या है मांग

अब तक की जांच में पुलिस को युवती के किसी पुराने प्रेमी या फिर किसी ऐसे शख्स के बारे में पता चला है, जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे। वहीं युवक साबीर का भी कोई साथी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस कर रही है, ताकि उनकी अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और लापता युवक-युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।