रोहतक: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जिला पार्षद जयदेव डागर के काफिला बीच रास्ते में रोका
रोहतक। दिल्ली में आयोजित 'कॉकरोच पार्टी' के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके समर्थकों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया है। नेशनल हाईवे-9 पर झज्जर और रोहतक की सांपला सीमा के पास पुलिस ने उनके काफिले को रोका। यह कार्रवाई रोहद टोल प्लाजा से ठीक पहले की गई, जिसके चलते समर्थकों का दिल्ली कूच बीच में ही रुक गया।
पुलिस द्वारा काफिला रोके जाने के बाद जिला पार्षद डागर और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जयदेव डागर ने पुलिस अधिकारियों से उन्हें रोकने और कस्टडी में लेने का कारण पूछा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने इस कार्रवाई का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। पुलिस ने बिना कोई कारण बताए सभी को अपनी गाड़ियों में बैठा लिया।
हिरासत में लेने के बाद पुलिस सबसे पहले जयदेव डागर और उनके समर्थकों को सांपला पुलिस थाने लेकर गई। वहां कुछ सभी को रोहतक भेज दिया गया है।