नाथुसरी चोपटा सिरसा: दड़बा कलां के पास फिर टूटी शेरांवाली नहर, 40 एकड़ गेहूं की फसल डूबी

Sirsa Breaking  17 दिन में दूसरी बार टूटी नहर, 40 एकड़ फसल बर्बाद

Sirsa Canal Break News | Sheranwali Canal Burst Dadba Kalan Crop Damage

 
सिर्फ 17 दिन में दूसरी बार टूटी नहर! सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद।

सिरसा, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के पास स्थित शेरांवाली नहर एक बार फिर टूट गई, जिससे किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। यह घटना वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है, जब नहर बर्जी नंबर 33,200 के पास अचानक टूट गई और पानी तेजी से खेतों की ओर फैल गया। इस घटना में लगभग 40 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत नहराना हेड से पानी बंद करवाया गया

 17 दिन पहले भी टूटी थी नहर  Sirsa Canal Break News | Sheranwali Canal Burst Dadba Kalan Crop Damage

गौरतलब है कि इससे पहले 15 मार्च को भी इसी स्थान पर शेरांवाली नहर टूट गई थी। उस समय करीब 60 फुट चौड़ी दरार आ गई थी, जिससे लगभग 50 एकड़ फसल को नुकसान हुआ था।

बार-बार नहर टूटने से किसानों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो रही है।

 किसानों की मांग

प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से:

उचित मुआवजा देने

नहर की स्थायी मरम्मत कराने
की मांग की है।

किसानों का कहना है कि फसल पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है और अब उत्पादन शून्य हो गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

इन गांवों पर पड़ता है असर

इस शेरांवाली नहर से कई गांवों में पानी की आपूर्ति होती है, जिनमें शामिल हैं:

कैंरांवाली

दड़बा कलां

मानक दीवान

रूपाना खुर्द

रंधावा

अरनियांवाली

माधोसिंघाना

बकरियांवाली

मल्लेका

शेरांवाली

उमेदपुरा

नहर टूटने से जहां एक ओर फसलें डूब रही हैं, वहीं दूसरी ओर अंतिम छोर के गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

 

बड़ा सवाल

आखिर बार-बार नहर क्यों टूट रही है?
क्या विभाग द्वारा सही मरम्मत नहीं की जा रही?