सिरसा जिले की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में खाली रह गई सीटें:4 अगस्त से होगा नया सेशन शुरू
सिरसा जिलें की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) में काउंसलिंग दौर बीत जाने के बाद सीटें खाली रह गई है। अब यूनिवर्सिटी ने खाली सीटें भरने के लिए विद्यार्थियों को ऑफर दिया है कि वह सीधा विभाग में ही आएं। उनको विभिन्न कोर्सों में खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
एक तरफ से दाखिला प्रक्रिया पोर्टल को ओपन कर दिया है। ऐसे में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थी आसानी से दाखिला ले सकेंगे। ऐसे ही स्थिति कॉलेजों में भी बनी हुई है। इसके दौरान भी सीटें बढ़ने के बजाय भर नहीं पा रही। यूनिवर्सिटी ने कुछ नए कोर्स भी शुरू किए हैं, ताकि विद्यार्थियों का रूझान बढ़ सकें। इसका असर भी कम ही दिखाई दे रहा है।
यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रकिया पूरी होने के बाद 4 अगस्त से नया सेशन भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नए सेशन के विद्यार्थियों की क्लासें लगना शुरू हो जाएंगी। इस दौरान दो दिनों की छुट्टी के चलने से सेशन शुरू नहीं हो सका।
इस बारे में विद्यार्थियों को भी पहले से ही अवगत करवा दिया गया है। अगर यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स की बात करें तो 1120 सीटों में से 865 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 255 सीटें खाली है। वहीं पीजी में 1507 सीटों में से 854 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 653 सीटें खाली है।
यूजी कोर्स में कितनी सीटों पर अब तक कितने दाखिले हुए हैं
यूजी कोर्स में बीएससी फिजिकल की 60 सीट खाली हैं और 6 ही एडमिशन हुए। बीए बीएड की 50 सीटों में से कुल 21 पर, बीएससी बीएड की 50 सीटो में 16 पर, बीएससी लाइफ साइंस की 60 सीटों में 37 पर, बीए एलएलबी की 120 सीटों में 117 पर, बीपीए की 30 सीटों में 8, बीकॉम की 140 सीटों में 138 तथा बीबीए की 140 सीटों में से 134 पर एडमिशन हो चुका है।
खाली सीटों को भरने के लिए ओपन की प्रक्रिया जारीं
सीडीएलयू के रजिस्ट्रार अशोक शर्मा ने यह बताया है कि सोमवार से नया सेशन शुरू हो जाएगा। जो भी सीटें खाली रह गई है, दाखिले के लिए ओपन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकायदा नोटिस भी लगा दिए गए हैं।