फरीदाबाद में 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, ये 9 बड़ी कंपनियां देगी बिना परीक्षा नौकरी

 

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), एनआईटी-5 में 22 जुलाई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशों के अनुसार आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य आईटीआई छात्रों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) के अवसर प्रदान करना है।

22 जुलाई को NIT-5 में लगेगा रोजगार मेला

संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों के अनुसार एनआईटी-5 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन शिक्षुता तथा प्लेसमेंट के लिए मौके पर ही किया जाएगा।

आपके लिए अन्य नौकरियों की जानकारी

12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की नई भर्ती, 22 जुलाई से आवेदन, 33,800 सैलरी

क्या आपने भी हरियाणा ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए किया है आवेदन, यहां जाने तैयारी के 7 ऐसे सीक्रेट जो आपको बना सकते है टॉपर

किसे मिलेगा इस मेले का लाभ

यह रोजगार मेला मुख्य रूप से आईटीआई पास छात्रों और युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में वे युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और रोजगार की तलाश में हैं। इसके अलावा जो छात्र अभी आईटीआई में अध्ययनरत हैं और शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) करना चाहते हैं, वे भी इस मेले में भाग ले सकते हैं।

कौन-कौन सी कंपनियां होंगी शामिल

मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। पिछले आयोजनों में जेसीबी इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बिसीएच इंडिया लिमिटेड, व्हर्फूल इंडिया लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड, बोहरा रबर्स प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड और सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हुई थीं। इस बार भी इन और अन्य कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है।

किन ट्रेडों के लिए होगा चयन

मेले में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक जैसे ट्रेडों के योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप और रोजगार दिया जाएगा।

रोजगार मेले में आवेदन के लिए क्या दस्तावेज चाहिए

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर आने होंगे:

  • आईटीआई पास सर्टिफिकेट
  • स्कूलिंग सर्टिफिकेट (10वीं/12वीं की अंकसूची)
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • बायोडाटा/सीवी

कैसे करें मेले में भाग लेने की तैयारी

मेले में भाग लेने से पहले अभ्यर्थी अपना बायोडाटा अद्यतन कर लें और उसकी कई प्रतियां साथ रखें। संबंधित ट्रेडों का ज्ञान और कौशल ताजा कर लें। कंपनियों के बारे में बुनियादी जानकारी एकत्र कर लें, ताकि इंटरव्यू के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। मेले के दिन समय से पहले पहुंचें और सभी मूल दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां साथ ले जाएं।

अभ्यर्थियों से की गई अपील

संस्थान के प्रवक्ता ने अधिक से अधिक युवाओं और आईटीआई छात्रों से इस रोजगार मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। यह युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और नौकरी हासिल कर सकते हैं।