10वीं पास के लिए GDX सिक्योरिटी ग्रुप में निकली नई भर्ती, 15 जुलाई से कर सकते है आवेदन

 

भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा की ओर से 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर और 20 ड्रोन पायलट के पदों पर भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप 15 जुलाई से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में लगेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 26 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ 58 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?

जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा कुल 300 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर और 20 ड्रोन पायलट के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 26,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सुरक्षा जवानों को 18,000 से 22,000 रुपए और सुपरवाइजरों को 22,000 से 26,000 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा।

क्या है योग्यता?

सुरक्षा जवान के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18 से 45 वर्ष
  • ऊंचाई: 168 सेंटीमीटर
  • वजन: 52 से 96 किलोग्राम

सुपरवाइजर के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक + कंप्यूटर ज्ञान
  • उम्र सीमा: 22 से 40 वर्ष
  • ऊंचाई: 170 सेंटीमीटर
  • वजन: 55 से 96 किलोग्राम

ड्रोन पायलट के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
  • उम्र सीमा: 18 से 40 वर्ष
  • ऊंचाई: 168 सेंटीमीटर
  • वजन: 52 से 96 किलोग्राम

कब-कब और कहां-कहां लगेंगे कैंप?

भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा के अनुसार ये कैंप अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 15 जुलाई — पंचायत समिति अराई
  • 16 जुलाई — पंचायत समिति भिनाय
  • 17 जुलाई — पंचायत समिति केकड़ी
  • 20 जुलाई — पंचायत समिति किशनगढ़
  • 21 जुलाई — पंचायत समिति पीसांगन
  • 22 जुलाई — पंचायत समिति सरवाड़
  • 23 जुलाई — पंचायत समिति श्रीनगर
  • 24 जुलाई — पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण

यह भर्ती शिविर केवल अजमेर जिले के युवाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि दूसरे जिलों के इच्छुक अभ्यर्थी भी इन ब्लॉकों में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित पंचायत समिति में निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे के बीच उपस्थित होना होगा। आवेदन के लिए ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • 250 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क
  • भर्ती शिविर में ऑफलाइन आवेदन किया जाएगा।

कहां मिलेगी नौकरी और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस, परीचौक कॉलेज प्रांगण में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र के साथ इन स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी:

  • जयपुर एयरपोर्ट
  • बीकानेर सोलर प्लांट
  • जयपुर निम्स हॉस्पिटल
  • मॉल
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट
  • राजस्थान के अन्य बड़े औद्योगिक क्षेत्र

चयनित अभ्यर्थियों को 58 वर्ष तक की स्थाई नौकरी के साथ ये सुविधाएं दी जाएंगी:

  • पीएफ (PF)
  • पेंशन
  • बीमा
  • मेडिकल सुविधा
  • ग्रेच्युटी
  • सालाना वेतन वृद्धि
  • लोन की सुविधा
  • प्रमोशन
  • ड्यूटी के दौरान रहने और खाने की सुविधा रियायती दरों पर

पसारा एक्ट 2005 क्या है?

यह भर्ती भारत सरकार के पसारा (PSARA) एक्ट अधिनियम 2005 के तहत की जा रही है। प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीज (रेगुलेशन) एक्ट 2005 एक कानूनी ढांचा है, जिसके तहत निजी सुरक्षा एजेंसियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। यह अधिनियम सुरक्षा कर्मियों की पृष्ठभूमि जांच, प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस और रोजगार शर्तों के लिए सख्त मानक निर्धारित करता है। इसी कानून के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करें?

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9289153551, 9555736203