हरियाणा में जल्द होगी होमगार्ड के पदों पर भर्ती जल्द, 12 वीं पास फटाफट देखें अपडेट

हरियाणा में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए होमगार्ड के 5000 पदों पर नई भर्ती होने जा रही है। इसके लिए 18 से 42 साल तक के 12वीं पास उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Homeguardsharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित जवानों को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
 
 

हरियाणा पुलिस की मदद के लिए 5000 होमगार्ड पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी।

भर्ती के लिए 12वीं पास युवा कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, उम्र 18 से 42 साल होनी चाहिए।

चयन के लिए सीईटी परीक्षा, शारीरिक जांच और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे बड़े जिलों को मिले सबसे ज्यादा 300-300 पद।
 

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस बल का सहयोग करने और कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के लिए होमगार्ड के 5000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग से जुड़कर सरकारी नौकरी पाने का यह एक बड़ा मौका है। अगर आप भी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो आवेदशन शुरू होने से पहले नीचे दी गई सारी जानकारी ध्यान से पढ लें, ताकि आवेदन के समय आपको कोई परेशानी न हो

कौन से जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के लिए जारी की गई जिलेवार सूची के अनुसार, अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में सबसे ज्यादा जवानों की तैनाती होगी। सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और पलवल जिलों में 300-300 होमगार्ड रखे जाएंगे। इसके अलावा पानीपत, सिरसा, हिसार और जींद जैसे जिलों के हिस्से 200-200 पद आए हैं। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद जैसे छोटे जिलों में 100-100 पद तय किए गए हैं।

उम्र सीमा और हर महीने मिलने वाली सैलरी

इस नौकरी के लिए 18 साल से लेकर 42 साल तक के उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्गों (जैसे- एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट दी जाएगी। चयन होने के बाद होमगार्ड जवानों को हर महीने 19,900 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

रोजगार की अन्य खबरें

हरियाणा शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी में 3 बडे बदलाव, 120 अंकों से तय होगी ट्रांसफर की जगह

हरियाणा के इस जिले में 3 जुलाई को मेगा रोजगार मेला, देखें समय, स्थान और कौन सी कंपनियों में मिलेगी नौकरी

चार चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में नौकरी पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को चार अलग-अलग टेस्ट से गुजरना होगा। सबसे पहले सीईटी (CET) परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक जांच (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद 12वीं की मार्कशीट और अन्य कागजातों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) होगी और अंत में मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका

जो युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने का तरीका इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Homeguardsharyana.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिए गए भर्ती फॉर्म के लिंक को खोलकर अपनी सारी जानकारी सावधानी से भरें।
  3. इसके बाद पोर्टल पर अपनी 12वीं की मार्कशीट और अन्य मांगे गए जरूरी कागजात अपलोड करें।
  4. अपनी श्रेणी (जाति) के अनुसार फॉर्म की फीस ऑनलाइन जमा करें।
  5. फीस कटने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।