HTET 2025 के एडमिट कार्ड 1 जुलाई को होंगे जारी, डाउनलोड ने होने पर यहां करें संपर्क
HTET 2025 के एडमिट कार्ड 1 जुलाई 2026 से bseh.org.in पर होंगे जारी
4-5 जुलाई को 383 केंद्रों पर 2.33 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य
परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना होगा
तकनीकी समस्या पर 01664-254305 पर करें संपर्क
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि लेवल-1, 2 व 3 की इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 व 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें 2.33 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
2.33 लाख अभ्यर्थी, 383 केंद्रों पर होगी परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि HTET 2025 के लिए कुल 2,33,294 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। ये सभी अभ्यर्थी प्रदेश भर में बने 383 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 4 जुलाई (शाम सत्र): लेवल-3 (पीजीटी) – 73,091 अभ्यर्थी
- 5 जुलाई (सुबह सत्र): लेवल-2 (टीजीटी) – 1,19,141 अभ्यर्थी
- 5 जुलाई (शाम सत्र): लेवल-1 (पीआरटी) – 41,062 अभ्यर्थी
गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 13 व 14 जून को होनी थी, लेकिन बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया था। नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने 27 मई को पदभार संभालने के बाद यह फैसला लिया।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
- होम पेज पर ‘HTET Admit Card 2025’ के लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (या पासवर्ड) दर्ज करें
- सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- रंगीन प्रिंट और पहचान पत्र अनिवार्य
बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया कि प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट लेना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एक पृष्ठीय प्रवेश-पत्र की सेंटर कॉपी व कैंडीडेट कॉपी का एक-एक रंगीन प्रिंटआउट लेकर आना होगा।
इसके अलावा, अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के पंजीकरण के समय प्रयोग किए गए फोटो युक्त पहचान पत्र को मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इससे केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमीट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग जैसी अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकेंगी।
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी उपकरणों के नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए हैं। नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए उड़न दस्ते भी तैनात किए जाएंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं
बोर्ड ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं:
नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थी (40 प्रतिशत या अधिक अशक्तता) जो हाथ से लिखने में असमर्थ हैं, वे लेखक की सुविधा ले सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी स्वयं लेखक के चयन की अनुमति दे सकते हैं अथवा बोर्ड कार्यालय द्वारा लेखक प्रदान किया जा सकता है।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
लेखक सुविधा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से कम से कम 4 दिन पहले बोर्ड मुख्यालय (भिवानी) में कमरा नंबर 28 पर संपर्क कर सकते हैं।
तकनीकी समस्या पर यहां करें संपर्क
बोर्ड सचिव ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी कठिनाई होती है, तो वे बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं
FAQs
HTET 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 1 जुलाई 2026 से एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। अभ्यर्थी bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
HTET 2025 की परीक्षा कब और कहां होगी?
परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को प्रदेश भर के 383 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 4 जुलाई को लेवल-3 और 5 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा होगी।
क्या एडमिट कार्ड का ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट चलेगा?
नहीं, बोर्ड ने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट लाना अनिवार्य किया है।