IDBI Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के  पदों पर निकाली भर्ती, 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

 

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 31 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल और सिक्योरिटी विभागों में डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड डी), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड सी) और मैनेजर (ग्रेड बी) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण इस प्रकार है

पद ग्रेड पदों की संख्या
ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) AGM (ग्रेड सी) - 4, मैनेजर (ग्रेड बी) - 6 10
इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट (IMD)-प्रीमाइसेस DGM (ग्रेड डी) - 5, मैनेजर (ग्रेड बी) - 3 8
लीगल DGM (ग्रेड डी) - 3, मैनेजर (ग्रेड बी) - 6 9
सिक्योरिटी ऑफिसर मैनेजर (ग्रेड बी) - 4 4
कुल DGM - 8, AGM - 4, मैनेजर - 19 31

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है:

ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (AGM और मैनेजर): बी.टेक/बी.ई (आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल), एम.एससी (आईटी/सीएस), एमसीए, एम.टेक या साइंस ग्रेजुएट के साथ CISA सर्टिफिकेशन।

इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट-प्रीमाइसेस (DGM और मैनेजर): बी.टेक/बी.ई (सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)।

लीगल (DGM और मैनेजर): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक (LLB)।

सिक्योरिटी ऑफिसर (मैनेजर): किसी भी विषय में स्नातक।

कितना अनुभव चाहिए?

यह भर्ती केवल अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है:

  • मैनेजर (ग्रेड बी): न्यूनतम 4 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
  • AGM (ग्रेड सी): न्यूनतम 7 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
  • DGM (ग्रेड डी): न्यूनतम 10 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव

आयु सीमा क्या है?

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी:

  • DGM (ग्रेड डी): 35 से 45 वर्ष
  • AGM (ग्रेड सी): 28 से 40 वर्ष
  • मैनेजर (ग्रेड बी): 25 से 35 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितनी है सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों को यह वेतनमान मिलेगा:

  • DGM (ग्रेड डी): ₹1,02,300 – ₹1,20,940 (महीना)
  • AGM (ग्रेड सी): ₹85,920 – ₹1,05,280 (महीना)
  • मैनेजर (ग्रेड बी): ₹64,820 – ₹93,960 (महीना)

महानगरों में सकल वेतन DGM के लिए करीब ₹2,04,000, AGM के लिए ₹1,69,000 और मैनेजर के लिए ₹1,29,000 प्रतिमाह हो सकता है। इसके अलावा भत्ते और परफॉर्मेंस लिंक्ड वेरिएबल पे भी दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा:

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹1,050
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी: ₹250
  • शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल होंगे:

प्रारंभिक स्क्रीनिंग: आवेदनों की योग्यता, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर जांच

दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

समूह चर्चा (GD) और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण (PRMT)

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल/एसएमएस के माध्यम से चयन प्रक्रिया की तारीख, समय और स्थान की सूचना दी जाएगी। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया इन चरणों में पूरी करें:

  1. IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाएं
  2. करियर सेक्शन में करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें
  3. स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन चुनें
  4. अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
  5. वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
  6. सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक विवरण भरें
  7. आवश्यक दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर और सीवी अपलोड करें
  8. आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें
  9. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

IDBI SO Recruitment 2026 Notification PDF

महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि    10 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू    14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि    26 जुलाई 2026
पात्रता निर्धारण की तिथि    1 जुलाई 2026

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आवेदन के समय इन दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना होगा:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • सीवी (CV)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

FAQ

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है।

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹1,050 तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए ₹250 है।

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 31 पद हैं।

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

पदानुसार योग्यता अलग-अलग है। ऑडिट-आईएस के लिए बी.टेक/बी.ई (आईटी/सीएस/इलेक्ट्रॉनिक्स) या समकक्ष, आईएमडी-प्रीमाइसेस के लिए बी.टेक/बी.ई (सिविल/इलेक्ट्रिकल), लीगल के लिए एलएलबी और सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 में कितना अनुभव चाहिए?

मैनेजर के लिए 4 वर्ष, AGM के लिए 7 वर्ष और DGM के लिए 10 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है।

प्रश्न: IDBI Bank SO भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग, दस्तावेज़ सत्यापन, समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।