PMEGP योजना: सूक्ष्म उद्योग लगाएं, सब्सिडी आधारित ऋण का लाभ उठाएं

क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)?

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल

 
क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP Scheme) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सब्सिडी आधारित ऋण योजना है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना कर स्वरोजगार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से युवा, महिला, अनुसूचित वर्ग और इच्छुक उद्यमी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)?

पीएमईजीपी योजना के तहत सेवा एवं विनिर्माण क्षेत्र में नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण पर सरकार द्वारा मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। योजना का संचालन जिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र (DMC), खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (KVIB) के माध्यम से किया जाता है।

पात्रता की शर्तें

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए

  • परियोजना नई होनी चाहिए

  • पहले किसी अन्य सरकारी योजना में सब्सिडी न ली गई हो

  • व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समिति और ट्रस्ट पात्र हैं

शैक्षणिक योग्यता

  • विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की परियोजना

  • सेवा/व्यवसाय क्षेत्र में 5 लाख रुपये तक की परियोजना
    इनके लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है।
    इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है।

PMEGP योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी?

एमएसएमई के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत क्षेत्र व वर्ग के अनुसार सब्सिडी दी जाती है—

ग्रामीण क्षेत्र में

  • सामान्य वर्ग: 25% सब्सिडी

  • एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक/महिला/दिव्यांग/पूर्व सैनिक: 35% सब्सिडी

शहरी क्षेत्र में

  • सामान्य वर्ग: 15% सब्सिडी

  • आरक्षित वर्ग: 25% सब्सिडी

यह सब्सिडी परियोजना लागत के आधार पर बैंक ऋण में समायोजित की जाती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • जाति/समुदाय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • शैक्षणिक/कौशल प्रमाण पत्र

  • परियोजना रिपोर्ट (DPR)

  • पता प्रमाण

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक आवेदक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के ई-पोर्टल
 www.kviconline.gov.in/pmegpeportal
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

sirsa जिले में PMEGP योजना की स्थिति

वित्त वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 21 आवेदनों को विभागीय स्वीकृति, 8 आवेदनों को बैंक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 12 आवेदन बैंक स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं। आने वाले समय में स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या बढ़ने से जिले में नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

क्यों खास है PMEGP योजना?

बिना ज्यादा पूंजी के व्यवसाय शुरू करने का मौका

सरकार की सीधी सब्सिडी

ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतर अवसर

स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन