पंजाब नेशनल बैंक में LBO की नौकरी, 9 अगस्त तक करें आवेदन, जानें सैलरी और पात्रता

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 तक का वेतन मिलेगा।
 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-I) के तहत की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 तक का मासिक वेतन मिलेगा।

PNB LBO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रम   तिथि
अधिसूचना जारी 20 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि  9 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि  9 अगस्त 2026
ऑनलाइन परीक्षा  अगस्त/सितंबर 2026 (अनुमानित)

कितनी हैं कुल रिक्तियाँ?

इस भर्ती अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 545 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी  रिक्तियाँ
सामान्य (UR)  228
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 107
अनुसूचित जाति (SC) 93
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)  66
अनुसूचित जनजाति (ST) 51
कुल 545

राज्यवार रिक्तियाँ

इस भर्ती में उम्मीदवार किसी एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी। राज्यवार रिक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है:
 

राज्य रिक्तियाँ  स्थानीय भाषा
असम 85 असमिया/बोडो
पश्चिम बंगाल 80 बंगाली
कर्नाटक 78 कन्नड़
गुजरात 77 गुजराती
महाराष्ट्र 67 मराठी
तमिलनाडु 51 तमिल
तेलंगाना  41 तेलुगु
अन्य राज्य  शेष पद संबंधित स्थानीय भाषा

क्या है पात्रता?

शैक्षणिक योग्यता

लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही, कम से कम 1 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

आपके लिए अन्य नौकरियों की जानकारी

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकार तथा पीएनबी के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी है आवेदन शुल्क?

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS 1180 रुपये
SC / ST / दिव्यांग (PwBD) 59 रुपये

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट या यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन करने के चरण:

  1. पीएनबी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट pnb.bank.in या pnbindia.in पर जाएँ।
  2. भर्ती पोर्टल पर "Click Here for New Registration" पर क्लिक करें।
  3. मूलभूत विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें। सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  5. जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उसका चयन करें। बाद में इसे बदला नहीं जा सकता।
  6. सभी आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज तथा ई-रसीद का प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण: अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा – कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  2. स्क्रीनिंग / दस्तावेज़ सत्यापन
  3. स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षण – उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता की जाँच
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  5. मेडिकल परीक्षण

परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कुल अंक 150 होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी।

विषयवार प्रश्नों का विवरण:

विषय प्रश्न अंक समय
रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड 25 25 35 मिनट
डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन 25 25 35 मिनट
अंग्रेजी भाषा 25 25 25 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 25 35 मिनट
जनरल / इकोनॉमी / बैंकिंग अवेयरनेस 50 50 50 मिनट
कुल 150 150 180 मिनट

नेगेटिव मार्किंंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (एक-चौथाई अंक) काटा जाएगा।

न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक तथा आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-I) के तहत वेतनमान ₹48,480 – ₹85,920 प्रति माह मिलेगा।

वेतन संरचना:

प्रारंभिक मूल वेतन: ₹48,480 प्रति माह

प्रत्येक 7 माह पर ₹2,000 की वृद्धि

2 वर्ष बाद: ₹62,480

अधिकतम मूल वेतन: ₹85,920 प्रति माह

मूल वेतन के अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थी महंगाई भत्ता (DA) – जो मूल वेतन का लगभग 35-40% होता है, मकान किराया भत्ता (HRA) – जो स्थान के अनुसार 7-9% होता है, नगर प्रतिपूरक भत्ता (CCA) , अवकाश यात्रा रियायत (LFC), चिकित्सा बीमा, सेवानिवृत्ति लाभ तथा अन्य भत्तों के भी पात्र होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: PNB LBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई?
आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है।

प्रश्न: PNB LBO भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 है।

प्रश्न: PNB LBO भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
कुल 545 पद हैं।

प्रश्न: क्या 12वीं पास उम्मीदवार PNB LBO के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।

प्रश्न: PNB LBO परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न: क्या PNB LBO परीक्षा में नकारात्मक अंकन है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

प्रश्न: PNB LBO भर्ती का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in और pnbindia.in है।

प्रश्न: क्या SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है?
हाँ, SC/ST तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹59 है, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए ₹1,180 है।