Punjab Haryana High Court Recruitment 2026: 10वीं पास के के लिए कोर्ट में पक्की नौकरी, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती नोटिस के मुताबिक 75 पद सफाई सेवक और 92 पद माली के लिए निकाले गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए की जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन इंटरव्यू व स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा।
हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह भर्ती ग्रुप-डी श्रेणी के नियमित पदों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के हजारों उम्मीदवारों में आवेदन को लेकर हलचल बढ़ गई है।
पदों का विवरण
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सफाई सेवक के 75 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 60 पद, एससी/एसटी/बीसी के लिए 8 पद और पूर्व सैनिकों के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं दिव्यांग श्रेणी के लिए भी अलग पद रखे गए हैं।
माली के 92 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 74 पद, एससी/एसटी/बीसी के लिए 9 पद और पूर्व सैनिकों के लिए 5 पद शामिल हैं। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण दिया गया है। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि जरूरत के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
आवेदन के लिए आयु सीमा व योग्यता
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 30 जून 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सफाई सेवक पद के लिए उम्मीदवार को हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। सफाई कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
माली पद के लिए भी हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी रखा गया है। इसके अलावा गार्डनिंग में डिप्लोमा या कम से कम तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।
चयन प्रक्रिया क्या है
भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज जांच और जरूरत पड़ने पर मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। यही वजह है कि कम पढ़े-लिखे और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के बीच इस भर्ती को लेकर खास रुचि देखी जा रही है।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के एससी/एसटी/बीसी उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये रखा गया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क तय किया गया है। पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 600 रुपये शुल्क देना होगा।
आधिकारिक नोटिस में वेतन का पूरा ब्योरा नहीं दिया गया है, लेकिन भर्ती नियमित सरकारी पदों के लिए होने के कारण चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे के साथ डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते मिलने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी की जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, जरूरी दस्तावेज और अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।