Railway Vacancy 2025: रेलवे में निकली 4100+ पदों पर नई भर्ती।
Chopta plus news: हाल ही में रेलवे में 4 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है। आवेदन करने का लिंक भी खुल चुका है। चयन के लिए कोई भी एग्जाम नहीं देना होगा।
रेलवे के साथ अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के हैं लिए बड़ी भर्ती आ गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थन रेलवे ने 4 हजार से ज्यादा सीटों के लिए अप्रेंटिस की वैकेंसी भी घोषित की है। आधिकारिक नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी करने के बाद 25 नवंबर से इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं।
सबसे अच्छी बात यह कि इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में सेलेक्ट होने के लिए आपको किसी तरह का एग्जाम नहीं देना होगा।
आरआरसी ने यह वैकेंसी यूनिट वाइज/ट्रेड वाइज ट्रेनिंग स्लॉट्स के हिसाब से निकाली है। नीचे टेबल से आप चेक कर सकते हैं कि किस यूनिट में कितनी खाली पोस्ट को भरा जाएगा।
यूनिट पद
क्लस्टर लखनऊ (LKO) 1397
क्लस्टर दिल्ली (DLI) 1137
क्लस्टर फिरोजपुर (FZR) 632
क्लस्टर अंबाला (UMB) 934
क्लस्टर मुरादाबाद (MBD) 16
रेलवे अप्रेंटिस के लिए क्या योग्यता चाहिए?
रेलवे में अप्रेंटिस जॉब ट्रेनिंग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा में पास होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) स्कीम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त होना चाहिए। योग्यता संबंधित ये जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
रेलवे अप्रेंटिस वैकेंसी की जरूरी डिटेल्स
भर्ती निकाय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्थन रेलवे
पद का नाम अप्रेंटिस
पदों की संख्या 4116
आवेदन शुरू होने की तारीख 25 नवंबर 2025
आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025
योग्यता 10वीं पास+ आईटीआई
आयुसीमा 15-24 वर्ष तक
स्टाइपेंड/सैलरी नियमानुसार
स्क्रीनिंग, मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। कोई एग्जाम नहीं लिया जाएगा।
भर्ती का नोटिफिकेशन RRC NR Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक RRC NR Apprentice Vacancy 2025 Apply Online
आवेदन कैसे करें?
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट appr.rrcnr.net.in पर जाएं।
यहां Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
अब पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद डेक्लेरेशन पर टिक करने के बाद Process to Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, जन्मतिथि, लिंग, जेंडर, कैटेगिरी, दिव्यांगता श्रेणी, एक्स सर्विसमैन स्टेट्स भरने के बाद 'रजिस्टर' पर क्लिक करें।
अब प्राप्त हुए रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें और बाकी मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।
फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
एप्लिकेशन फीस सब्मिट करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये तक का ही आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।