गोगामेड़ी के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

 

रामगढ़/चंडीगढ़। गोगामेड़ी और रामगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक महिला जयपुर-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका नोहर (हनुमानगढ़, राजस्थान) के दलपतपूरा गांव की कमला बताई जा रही है

रामगढ़-गोगामेड़ी के बीच सुबह की घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह गोगामेड़ी और रामगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। बताया जा रहा है कि महिला कमला बैनिवाल कल दोपहर करीब 3 बजे नोहर स्थित दुर्गा कॉलोनी स्थित घर से बिना किसी को बताए निकल गई थीं। जब वह रात तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह उन्हें ट्रेन हादसे की सूचना मिली।