जाने कौन बना है? चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने मिलर
 

जाने कौन बना है? चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज जिन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ  वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई। बुधवार को लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार शतक जड़ा। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने मिलर

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ  वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 77 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)

गेंदें  खिलाड़ी   टीम विपक्षी  टीम   स्थान    वर्ष

67  डेविड मिलर    दक्षिण अफ्रीका  न्यूजीलैंड  लाहौर    2025*

77  वीरेंद्र सहवाग   भारत इंग्लैंड    कोलंबो    2002

77  जोश इंग्लिस   ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड    लाहौर    2025

80  शिखर धवन    भारत दक्षिण अफ्रीका  कार्डिफ    2013

87  तिलकरत्ने दिलशान  श्रीलंका   दक्षिण अफ्रीका  सेंचुरियन  2009