सिरसा में खेल नर्सरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ी
सिरसा, खेल विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए खेल नर्सरी योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी गई है। सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए इच्छुक संस्थाएं अब 22 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं।
जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि नर्सरियां केवल ओलम्पिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल चयनित खेलों के लिए खोली जाएंगी। पात्र संस्थाएं विभाग की वेबसाइट www.haryanasports.gov.in
पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदन कर सकती हैं।
🔹 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से होगा।
🔹 प्रत्येक नर्सरी में 20 से 25 खिलाड़ी रखे जाएंगे, जबकि 10 खिलाड़ियों की प्रतीक्षा सूची होगी।
🔹 20 से कम खिलाड़ी होने पर नर्सरी बंद कर दी जाएगी।
🔹 एक संस्था को अधिकतम दो खेल नर्सरियों का ही आवंटन होगा।
💰 छात्रवृत्ति सुविधा:
8 से 14 वर्ष आयु वर्ग: ₹1500 प्रतिमाह
15 से 19 वर्ष आयु वर्ग: ₹2000 प्रतिमाह
न्यूनतम 22 दिन उपस्थिति अनिवार्य
राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी
खिलाड़ियों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी
इच्छुक संस्थाएं समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें