राष्ट्रीय चोपटा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित दूसरी एमपीएल प्रतियोगिता 2026के पोस्टर का विमोचन

 

 

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान और भाईचारे के संदेश को लेकर मीडिया प्रिमियम लीग का आयोजन 14 नवंबर से 16 नवंबर तक किया जाएगा। सिरसा जिले के गांव ढुकड़ा में आयोजित एमपीएल के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस दौरान लीग के संयोजक जगत परदेशी , राष्ट्रीय चोपटा पत्रकार संघ के प्रधान नरेश कुमार, गांव ढुकड़ा के सरपंच राजेन्द्र ढुकड़ा, अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष सतबीर सहारण,प्रचार सचिव भगत सिंह, नरेश श्योराण, हनुमान पूनिया, य़श भांभू, राहुल इंदौरा, सुनील कुमार, संदीप कुमार, जोनी शर्मा सहित चौपटा के पत्रकारों की मौजूदगी मीडिया प्रिमियम लीग 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।

इस मौके पर नरेश बेनीवाल ने कहा कि 14 नवंबर से गांव ढुकड़ा में एमपीएल का आगाज किया जाएगा। जिसमें हरियाणा, राजस्थान व पंजाब सहित अन्य राज्यों के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकार भाग ले सकते है।

इसके अलावा सोशल समाज सेवक, राजनेता, व्यापारी, अधिकारी व कर्मचारी नशा मुक्ति अभियान में सहयोग कर सकते है। गांव ढुकड़ा के सरपंच राजेन्द्र ढुकडा़ ने कहा है कि गांव आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सहयोग के लिए क्षेत्र के सभी सरपंच, ब्लॉक समिती मेंबर जिला पार्षद सहित गण्मान्य लोगों को आमत्रित किया गया।

सतबीर सहारण ने कहा कि पिछले वर्ष गांव कुतियाना में एमपीएल का पहला आयोजन रखा गया था और उसका दूसरा आयोजन गांव ढुकडा़ में रखा जाएगा। लीग के सयोंजक जगत परदेशी ने कहा की जो खिलाड़ी भाग लेना चाहता है उसे एमपीएल ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा।