नाथूसरी कलां कबड्डी प्रतियोगिता में जमाल की टीम ने मारी बाजी, गांधी बड़ी को हराकर जीता खिताब

 

नाथूसरी कलां में आयोजित 56 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जमाल गांव की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ₹6,100 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला जमाल और माधोसिंघाना की टीमों के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित समय में टाई (बराबरी) पर छूटा। इसके बाद मुकाबले का फैसला करने के लिए 5-5 रेड का अतिरिक्त खेल कराया गया, जिसमें जमाल गांव की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में जमाल की टीम का सामना गांधी बड़ी से हुआ, जहाँ जमाल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमखम दिखाते हुए गांधी बड़ी को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

टीम की इस उपलब्धि में कोच बिजेश, कोच रमेश, टीम मैनेजर सोमवीर कस्वा और संचालक नरेंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग रहा।