7th Pay Commission में महंगाई भत्ता छठे वेतन आयोग में जानें कितनी होगी बढ़ोतरी
वेतन आयोग: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और राहत में 3 फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे यह 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी तक हो जाएगा। साथ ही यह 7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ते में यह अंतिम बढ़ोतरी मानी जा रही है।
क्योंकि जनवरी 2026 से 8th Pay Commission लागू होने की संभावना अधिक है। जुलाई से दिसंबर के महंगाई भत्ते को नए वेतनमान में भी मर्ज कर दिया जाएगा। आइए समझते हैं यह छठे वेतन आयोग से कम कैसे रहेगा।
6वें वेतन आयोग की तुलना में आधा डीए
अगर पिछले वेतन आयोगों से तुलना करें तो महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी बहुत ही कम है। 6वें वेतन आयोग (2006–2015) के दौरान जुलाई 2015 तक डीए 119% तक पहुंच गया था।
वहीं, 7वें वेतन आयोग (2016–2025) में डीए केवल 58% पर सिमट कर रह जाएगा। यानी कर्मचारियों को 6वें वेतन आयोग के कार्यकाल की तुलना में आधे से भी कम डीए मिलेगा।