Sirsa News: चोपटा क्षेत्र में बेमौसमी बारिश से खेतों ओर मंडियों में गेहूं की फसल को नुकसान, अब तक 2 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक 

 

Haryana News (Sirsa): नाथुसरी चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे चोपटा क्षेत्र में बेमौसमी बारिश व तेज हवा से जहां एक और खेतों में कटाई की हुई गेहूं की फसल को आंधी से नुकसान हुआ है वही की कागदाना, नाथूसरी चौपटा व शक्कर मंदोरी की मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं बारिश में भीगने का खतरा मंडराने लगा है । बारिश शुरू होते ही मंडी अधिकारियों द्वारा आढतियों से तिरपाल की व्यवस्था करवाई गई । मार्केट कमेटी अधिकारियों ने कहा कि मंडियों व खरीद केंद्रों में आढ़तियों को तिरपाल और  कैरेट की व्यवस्था करनी होती है।  अभी भी आसमान साफ नहीं हुआ है धीमा उठान से खाद्यान्न को काफी नुकसान हो रहा है। 

नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में अब तक 2 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें 1 लाख 30 हजार किंवटल की खरीद हुई है।  जिसमें से मात्र 23 हजार  क्विंटल गेहूं का उठान हो सका है। बारिश के बाद फिर दोबारा गेहूं की खरीद की जा रही है पूरी मंडी गेहूं से खचाखच भरी हुई है इसी प्रकार कागदाना खरीद केंद्र में भी गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है और बारिश होने से गेहूं को भीगने से नहीं बचाया जा सका है । 

शक्कर मंदोंरी खरीद केंद्र  में भी लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे बारिश में भीग गया। उधर कुम्हारिया, कागदाना, गिगोरानी, नाथूसरी कलां, जोडकिया, खेड़ी, गुसाईं आना सहित कई गांवों में शुक्रवार दोपहर को आई तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में गेहूं और तूड़ी को नुकसान हुआ है।   

पशुओं के लिए चारे की कमी होने का संकट भी गहरा सकता है। किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई तो कर ली है अब कढ़ाई का कार्य चल रहा है ऐसे में अगर मौसम साफ रहे तो गेहूं तो मंडियों में पहुंचाया जा सकता है और पशुओं के लिए सूखा चारा एकत्रित कर लिया जाएगा। लेकिन तेज हवा से खेतों में पड़ा सूखा चारा उड़  सकता है किसान रामकुमार, महेंद्र सिंह , जगदीश इत्यादि ने बताया कि सरकार और प्रकृति दोनों ही किसान की दुश्मन बनी हुई है। 

Haryana Mandi News: किसानों को बड़ी राहत, अब खराब फसल भी MSP पर खरीदेगी हरियाणा सरकार

नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में अब तक 2 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जिसमें 1 लाख 30 हजार किंवटल की खरीद हुई है।  जिसमें से 23 हजार  क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। अभी बारिश हल्की हुई हुई है जिससे गेहूं के अनाज को अभी तक कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है फिर भी गेहूं को ढकने का कम शुरू कर दिया गया है । --- प्रदीप कुमार मार्केट कमेटी सुपरवाइजर