हरियाणा स्टूडेंट लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता 2026: ऐलनाबाद की छात्राओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर होगा मुकाबला

 

ऐलनाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की छात्राओं ने खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की टीम ने डिबेट और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा क्विज, निबंध लेखन, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और स्किट प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान मिला है। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागी ने तीसरा स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित की गई थी।

डिबेट और स्लोगन में प्रथम, क्विज और स्किट में द्वितीय

विद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एवं लीगल लिटरेसी सेल के नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों में कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। खंड के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने डिबेट और स्लोगन लेखन में पहला स्थान पाया। क्विज, निबंध लेखन, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और स्किट में दूसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला स्तर पर होगा मुकाबला

सुरेश शर्मा ने आगे बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थी अब जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने में प्रवक्ता मीनु सिहाग, रणजीत कौर और रेखा मिश्रा का भी अहम योगदान रहा।

प्राचार्य ने दी बधाई और शुभकामनाएं

विद्यालय के प्राचार्य विद्याधर बेनीवाल ने विजेता छात्राओं और लीगल लिटरेसी सेल के प्रभारी सुरेश शर्मा व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कानूनी समझ विकसित करने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास और मंच संचालन की कला भी निखारती हैं। उन्होंने जिला स्तर पर जाने वाली छात्राओं को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।