चोपटा सिरसा क्षेत्र में तूफानी आंधी से भारी नुक़सान, पेड़ टूटे, खंबे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
चोपटा। राजस्थान की सीमा सटे चोपटा क्षेत्र के गावों में आई तूफानी तेज आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। वीरवार दोपहर को करीब 15 मिनट तक बारिश के साथ आई आंधी ने तूफान का रूप ले लिया। गाँव रामपुरा ढिल्लों के आसपास ओलावृष्टि की भी सुचना मिली है. जिससे कुम्हारिया रोड़ पर पेड़ टूटकर गिर गये .कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की बड़ी व छोटी दोनों लाईनों के बिजली के पोल टूटकर गिर गए।
कुम्हारिया में पेड़ और सौर उर्जा के शीशे टूट गये .बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। कई ग्रामीणों के मकानों की छत उखड़ गई। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। हालांकि बिजली विभाग की टीम सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावित क्षेत्र में पहुच गई। तथा नुकसान का आंकलन करने लगी। हल्की बारिश से पहले से बिजाई की गई नरमा और कपास की फसल को नुक्सान हुआ है ।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कागदाना, कुम्हारिया, रामपुरा, चाहरवाला, जोगीवाला आदि गावों में दोपहर को अचानक बादलवाही होने के बाद हलकी बारिश शुरू हो गई । थोड़ी देर में अचानक जोरदार आंधी ने तुफान का रूप ले लिया। जिससे पेड़ पौधे टूटकर गिरने लगे। इसी दौरान सबसे ज्यादा नुकसान कुम्हारिया गांव के आसपास हुआ है.
कागदाना से खेड़ी जाने वाली बिजली की छोटी व बड़ी लाईन के खंबे टूटने बिजली सप्लाई बाधित हो बाधित हो गई। गांव चाहरवाला, जोगीवाला, व रामपुरा में तो पेड़ पौधे ही टूटकर गिरे है। शीशे छतिग्रस्त हो गए।