सिरसा के कालांवाली निवासी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज गर्ग की होशियारपुर में रहस्यमय मौत, पुलिस मौन

 

पंजाब के होशियारपुर में तैनात युवा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMIC) पंकज गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज गर्ग मूल रूप से हरियाणा में सिरसा जिले के कालांवाली कस्बे के रहने वाले थे।

मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार, मामले में पुलिस मौन

युवा मजिस्ट्रेट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी पूरी तरह से सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ भी आधिकारिक रूप से बताने से साफ इनकार किया जा रहा है।