ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण, धोतड़ में सिखाए खाद्य उत्पाद बनाने के गुर

 

सिरसा। प्रदर्शन एवं खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, सिरसा की ओर से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) के अंतर्गत गांव धोतड़ में महिलाओं के लिए चार दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 12 नवंबर 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाओं को विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान महिलाओं ने स्वयं सेब की जैम, आंवले की चटनी, कैंडी और अचार तैयार किया। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें फलों और अन्य खाद्य पदार्थों को प्रसंस्कृत कर उपयोगी उत्पाद बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही इन उत्पादों को तैयार करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

नाथूसरी चौपटा में पटवारियों के तबादले, 3 नए आए; 4 दूसरी तहसीलों में ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण का कौशल सिखाकर आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल और अन्य सामग्री का उपयोग कर खाद्य उत्पाद तैयार करने की तकनीक सीख सकती हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।