सिरसा वन मण्डल में नवनिर्मित वन कार्यालय का उद्घाटन, sirsa news 

 

sirsa news सिरसा, 24 नवंबर। सिरसा वन मण्डल में नवनिर्मित वन कार्यालय का मंगलवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. के.सी. मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यालय का उद्घाटन किया। sirsa news 


इस अवसर पर आईएफएस सुरक्षा-2 गुरुग्राम सुभाष यादव व वन संरक्षक पश्चिमी परिमंडल हिसार आर.आनंद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वन मण्डल अधिकारी पुष्कर कुमार, पवन ग्रोवर, राजेश कुमार लीलड़, सतीश कुमार, गुरुप्रकाश व मनोज कुमार ने भी शिरकत की। sirsa news 


प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. के.सी. मीणा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण तथा हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाना समय की आवश्यकता है। इसमें जनभागीदारी से ही बेहतर और स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।


सिरसा वन मण्डल अधिकारी सतीश कुमार ने सभी अधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में वन राजिक महेन्द्र कुमार, रमन कुमार, प्रेम कुमार, हरीपाल सिंह तथा हिसार से ठेकेदार अश्वनी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। sirsa news