सिरसा: गांव जमाल में लगातार हो रही चोरी से दुकानदारों में आक्रोश, दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन

 

सिरसा जिला के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों और दुकानदारों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया।

लगातार चोरी से आमजन और दुकानदारों में डर

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। इससे आम जनता और दुकानदारों में भारी डर का माहौल है। ग्रामीणों ने Police प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन मामलों का खुलासा किया जाए और दोषियों को अरेस्ट (Arrest) किया जाए। इसके अलावा, क्षेत्र में Police गश्त (Patrolling) बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

Police अधिकारियों ने दिया ठोस कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों के धरने की सूचना मिलते ही जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार और नाथूसरी चौपटा थाना (Thana) प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन (Protest) कर रहे लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों आश्वासन दिया कि सभी मामलों की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त Action लिया जायेगा। Police के इस भरोसे के बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

इस शांतिपूर्ण धरने में गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि औमप्रकाश डूड्डी, नरेंद्र बैनीवाल, सीताराम, मदन बैनीवाल, प्रहलाद बैनीवाल, देवीलाल खीचड़, अशोक सहू, संदीप कुमार, भरत सिंह, जगतपाल, विनोद कुमार, सुभाष सहारण, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, महेंद्र सिंह और पाला राम सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण व दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि Police ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में इस आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।