sirsa news चौपटा में बरवाली नहर में बच्चे को डूबता देख लाईब्रेरियन संदीप कुमार ने लगाई छलांग, सुरक्षित निकाला बाहर

 

sirsa news नाथुसरी-चौपटा क्षेत्र से गुजर रही बरवाली नहर में डूबते 12 वर्षीय बच्चे को बचाकर संदीप कुमार सहारण लाईब्रेरियन(राजकीय बहु तकनीकी संस्थान चोपटा) ने बचाकर मानवता की मिशाल पेश की है।

सुशील कुमार ने बताया कि वह और उसका साथी लाईब्रेरियन संदीप कुमार करीब 4 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से चोपटा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में बरवाली नहर में एक बच्चे को डूबता देखा तो संदीप कुमार ने आनन-फानन में नहर में छलांग लगा दी। और उसकी सूझ-बूझ से 12वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बता दें कि चौपटा में नाथ समुदाय के काफी परिवार रहते हैं तो बच्चे कई बार नहर में नहाने के लिए चले जाते हैं। इसी के कारण नाथ समुदाय के बच्चा नहर में बह गया। उन्होंने बताया कि बच्चा नाथ समुदाय से था। सुरक्षित बाहर निकालकर बच्चे को उसके स्वजन को सौंप दिया। सुशील कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बतौर ड्राईवर के पद पर तैनात है तो वहीं संदीप कुमार सहारण लाईब्रेरियन के पद पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम हनी पुत्र मनोहर लाल है। बच्चे के पिता मनोहर लाल को सौंप दिया। नाथ समुदाय के राकेश नाथ, सन्नी नाथ, अजय कुमार, अनिल नाथ ने बहादुरों का धन्यवाद किया। चौपटा क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य की चर्चा जोरों पर है।