तरकांवाली गांव में गिरी आसमानी बिजली: घर क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान, युवती घायल
चोपटा (Sirsa News): जिले के तरकांवाली गांव में वीरवार रात को तेज गरज-चमक के साथ गिरी आसमानी बिजली ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना में एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लाखों रुपये के बिजली उपकरण जल गए और एक युवती घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गांव निवासी चंदुराम वर्मा के घर पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली घर की पानी की टंकी को चीरते हुए सीधे चौबारे पर गिरी, जिससे मकान में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गईं।
बिजली उपकरण जलकर हुए राख
बिजली गिरने की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान—पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज और एलसीडी—पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। शुरुआती अनुमान के अनुसार परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
18 वर्षीय युवती घायल, हालत स्थिर
घटना के समय घर में मौजूद 18 वर्षीय ज्योति घरेलू कार्य कर रही थी। अचानक बिजली के झटके लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मकान में आईं गंभीर दरारें
आसमानी बिजली के प्रकोप से मकान की छत (लेंटर) और दीवारों में कई जगह गंभीर दरारें आ गई हैं। घर अब रहने लायक स्थिति में नहीं बचा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
प्रशासन से मुआवजे की मांग
मकान मालिक चंदुराम वर्मा, जो खेती-बाड़ी से अपना जीवन यापन करते हैं, ने सरकार से इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं और अब उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
गांव में दहशत, लोग चिंतित
इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का